बिलासपुर   पति- पत्नी की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी की बिस्तर में और पति की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। पत्नी की हत्या के बाद पति के सुसाइड करने की आशंका है। घटना स्थल से दीवार में लिखी एक सुसाइड नोट भी मिली है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर   मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के भूकंप अटल आवास का है। पुलिस को सूचना मिली कि, यहां एक मकान में सफाईकर्मी दंपत्ति नेहा उर्फ शिवानी तांबे और राज तांबे की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश पड़ी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पत्नी शिवानी की लाश बिस्तर में और पति राज की लाश पंखे में फंदे पर लटकी हुई थी। पूछताछ में पता चला कि, 10 साल पहले दोनों का प्रेम विवाह हुआ था, उनके तीन बच्चे भी हैं। जांच में पुलिस को घटना स्थल पर दीवार में लिखा एक सुसाइट नोट भी मिला है, जिसे पति ने मौत से पहले लिपस्टिक से लिखा है। इसमें पत्नी के चरित्र संदेह के साथ एक लड़के के नाम का जिक्र है। सुसाइड नोट और पत्नी के गले में मिले खरोच के निशान के आधार पर ये माना जा रहा है, पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। बहरहाल, पुलिस ने मामले में विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!