Trending Now

बिलासपुर. पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता तैयब हुसैन को जिला कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन पर एट्रोसिटी के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिस पर कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। इससे पहले दो मामले में उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई है उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत पा लिया था। मंगलवार को तैयब हुसैन सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत की कॉपी सकरी थाना लेकर गए थे इसके बाद उन्हें सिविल लाइन में दर्ज एट्रोसिटी मामले में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि इस गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट ने पुलिस कार्रवाई पर तीखी टिप्पणी की है और कानून के दायरे में रहकर काम करने की नसीहत दी है।

बिलासपुर. कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। वह सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत की कॉपी लेकर सकरी थाना गए थे, जहा एक मामले में उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था और उनकी तलाश जारी थी। इसी मामले में तैयब हुसैन अग्रिम जमानत की कॉपी जमा करने गए थे। तैय्यब के खिलाफ दो लोगों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप है और वह कई महीने से फरार थे।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उनपार आरोप है कि तैय्यब हुसैन और अकबर खान ने सकरी निवासी अमित नागवंशी और चांटीडीह निवासी रजब को प्रताड़ित किया था। दोनो ने आत्महत्या कर लिया था।

क्या है आरोप

चांटीडीह में रहने वाले कांग्रेस नेता रज्जब अली ने चार अक्टूबर 2022 को अपने घर के पास पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमे अकबर और तैय्यब के प्रताड़ना से आत्महत्या करने की बात लिखा था। घटना के बाद उसके बेटे अरमान उर्फ हमाम अली ने पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन और कांग्रेस नेता अकबर खान पर जमीन के मामले में प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट लिखाया था। पुलिस ने जनवरी 2024 में दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इसी तरह सकरी थाना क्षेत्र के सिद्धांत नागवंशी ने भी आत्म हत्या कर लिया था। उसके परिजन ने तैय्यब और अकबर के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाते जुए शिकायत की थी। इन दो मामलों के अलावा अकबर और तैय्यब पर सिविल लाइन थाने में एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इन सभी मामलों में दोनो फरारी चल रहे थे।

अकबर खान को पहले मिल चुकी है जमानत

अकबर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन उसे जमानत मिल गई थी। इस बीच तैय्यब को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया था।

कोर्ट ने कहा कानून के तहत पुलिस आए कोर्ट

एट्रोसिट मामले में गिरफ्तार तैयब हुसैन को जब सिविल लाइन पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया तो कोर्ट ने तैय्याब की गिरफ्तारी पर पुलिस से कई तीखे सवाल किए। कोर्ट ने कहा कानून के तहत काम करो। लॉ में एट्रोसिटी मामले में क्या करवाई करने कहा गया है उसे ध्यान में रखकर करवाई करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!