बिलासपुर    गोंडपारा सीताराम मंदिर के पास धारदार चाकू से हमला कर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है। उसके पास से धारदार चाकू भी जप्त किया गया है। वहीं घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

नाम आरोपी :-
01.राहुल यादव पिता स्व. संतोष यादव उम्र 21 वर्ष निवासी राजाराम मंदिर के पास गोंडपारा थाना सीटी कोतवाली

बिलासपुर मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुजल शर्मा पिता राजेन्द्र शर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी गोंडपारा सीताराम मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.10.25 को रात्रि 08.00 बजे अपने दोस्त कृष गुप्ता उर्फ अक्षय गुप्ता के साथ एक्टिवा में घुमने के लिए घर से निकला था जब सीताराम मंदिर के पास पहुंचा था उसी समय बिट्टी बालमिकी मेहरून कलर की एक्टिवा को चलाते हुए आया जिसके साथ में पीछे राहुल यादव बैठा था, दोनो पास आकर बिना किसी कारण अपशब्द का प्रयोग करते हुए राहुल यादव अपने पास रखे धारदार हथियार से दाहिने जांघ में मारा एवं बिट्टू बालमिकी हांथ मुक्का से मारपीट किया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध कमांक 560/25 धारा 296,115 (2),351 (2),3 (5) बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट, के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राहुल यादव को गोंडपारा में दबिश देकर पकडा गया एवं अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार किया है घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू को जप्त कर प्रकरण में 25, 27 आर्म्स एक्ट की धारा जोडी गई। प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है एक अन्य अरोपी बिट्टू बालमिकी घटना बाद से फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!