दीपावली में सोना खरीदने का सुनहरा मौका, आभूषणों से सजा बाजार, विशेष व्यवस्था पर ग्राहकों की चांदी
बिलासपुर दीपावली पर सोना खरीदने की पुरानी परंपरा है। इस परंपरा को हर साल निभाई जाती है। इस बार भले ही सोने की कीमतों में उछाल देखी जा रही है, लेकिन पूरा बाजार सोने के आभूषणों से भरा हुआ है। नए डिजाइन लोगों को इस समय काफी भा रहे हैं, हालांकि सोने की कीमत भले ही आसमान छू रही है लेकिन इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। प्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने सोने की बढ़ती कीमतों को लेकर कई जानकारियां दी है।
बिलासपुर दीपावली नजदीक आते ही सोना चांदी की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई। जहां सोना 80 हजार 6 सौ तो चांदी की कीमत 1लाख तक पहुंच गई है। सोने के आसमान छूते कीमत से आम जनता की चिंता भी बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने बताया कि यूरोप और कई वेस्टर्न कंट्री में चल रहे युद्ध और गृह युद्ध के कारण भी सोने चांदी की कीमत में उछाल आ गई है। पिछले एक साल से छिड़े युद्ध ने भयानक रूप ले लिया है, जैसे जैसे युद्ध बढ़ने की खबरें आती है वैसे वैसे नेशनल पॉलिसी के हिसाब से कीमतों में इजाफा देखने को मिलता है, रही बात धनतरेस में सोना चांदी के आम लोगों की खरीददारी में फर्क की तो इसका ज्यादा प्रभाव इसलिए नहीं पड़ता क्योंकि लोग इसे शादी ब्याह और अपने संकट के समय के लिए खरीदकर रखते है। सराफा मार्केट में रौनक बरक़रार रहेगी।