बिलासपुर आदर्श दुर्गा उत्सव समिति गोडपारा के दुर्गा पूजा के 50 साल पूरा होने पर दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय को दुर्गा पूजा में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। 25 सितंबर को कौशल्या देवी गोडपारा में दुर्गा पूजा में शामिल होने दोपहर 2 बजे पहुंचेगी। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जवाहर सराफ ने बताया कि दुर्गा पूजा समिति के द्वारा मुख्यमंत्री समेत प्रदेश शासन के मंत्रिमंडल के सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों को आदर्श दुर्गा उत्सव समिति की दुर्गा पूजा के 50 साल पूर्ण होने पर निमंत्रण देने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने पूजा में शामिल होने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है । अरपा नदी के तट पर आदर्श दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा भव्य पांडाल तैयार किया जा रहा है। 10 दिनों तक दुर्गा समिति ने पंडाल में विभिन्न आयोजन रखे है
50 साल पहले गोडपारा सुभाष नगर में आदर्श दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा दुर्गा पूजा की शुरुआत की गई थी और आज 50 साल पूरा होने पर पूरे शहर एवं प्रदेश वासियों के साथ दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया है। अध्यक्ष जवाहर सराफ ने शहर वासियों से अपील की है कि अरपा नदी के तट पर दुर्गा पूजा में जरूर रूप से शामिल होवे । आदर्श दुर्गा समिति के सदस्यों का मनोबल बढ़ाएं। कोलकाता के कलाकारों के द्वारा 25 फीट देवी जी की आकर्षक प्रतिमा तैयार की जा रही है। आकर्षक झांकी भी होगी। और अनेक आयोजन होंगे।
जय माता दी।
