बिलासपुर    रेल हादसे में मौतों की सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत चुकी है।

बिलासपुर     मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत बिलासपुर–कोरबा मार्ग पर एक बड़ा रेल दुर्घटना हो गया। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर से कोरबा जाने वाली लोकल ट्रेन जयराम नगर के आउटर पर खड़ी एक मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोकल ट्रेन का अगला डिब्बा मालगाड़ी पर चढ़ गया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार 6 की मौत हो गई तथा कई यात्री घायल हो गए है, जिन्हें बिलासपुर के अपोलो अस्पताल ओर सिम्स मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया है, जिनमें दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। यह हादसा रेल प्रशासन और सिग्नलिंग सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। लापरवाही की हर कीमत बहुत भारी पड़ती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जानकारी दी है कि आज बिलासपुर स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी एवं मेमू लोकल के टकराव की एक अप्रत्याशित घटना हुई है। दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों के लिए निम्न अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है। मृतकों (casualties) के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख रुपए और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

रेल प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है। रेलवे प्रशासन प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता एवं समन्वय प्रदान कर रहा है। इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (Commissioner of Railway Safety – CRS) स्तर पर कराई जाएगी, ताकि कारणों की समुचित जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं :—

आपातकालीन संपर्क:
• बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
• चांपा – 8085956528
• रायगढ़ – 9752485600
• पेंड्रा रोड – 8294730162
• कोरबा – 7869953330
• उसलापुर – 7777857338

यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेल प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और समुचित राहत, बचाव एवं सहायता सुनिश्चित कर रहा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक्स हेंडल पर कहा है कि बिलासपुर जिला कलेक्टर से जानकारी लेकर उन्हें हरसंभव सहायता और राहत कार्य संबंधित निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!