बिलासपुर शहर के पुलिस परेड ग्राउंड में दशकों से हॉकी खिलाड़ी तैयार होते रहे, हालांकि अब यह सिलसिला टूट सा गया था लेकिन एक बार फिर शहर के हॉकी खिलाड़ी और खेल प्रेमियों की एक जूता ने फिर बिलासपुर की पहचान हॉकी को बनाने अपना प्रयास शुरू किया है इसी कड़ी में पुलिस ग्राउंड में नन्हे खिलाड़ियों को हॉकी के गुण सिखाए जा रहे हैं इन खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने और हॉकी किट वितरण करने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर एसपी रजनीश सी पहुंचे थे यहां इन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के साथ ही हॉकी किट का वितरण किया इस दौरान एसपी रजनीश सिंह खिलाड़ी और खेल भावना से वोट क्रोध खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए उन्हें भविष्य में शहर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने आशीर्वाद दिया।
बिलासपुर किसी जमाने में हॉकी के लिए प्रसिद्ध हुआ करता था और बिलासपुर का पुलिस ग्राउंड प्रदेश और देश को कई बड़े खिलाड़ी दे चुका हैं। बिलासपुर के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो 5 से भी ज्यादा नेशनल टूर्नामेंट खेल चुके हैं और यह सिलसिला कुछ दशक पहले तक जारी रहा, लेकिन बीच में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता ने हॉकी के जुनून को कम कर दिया था, लेकिन एक बार फिर छोटे बच्चों में दम भरते हुए शहर के खिलाड़ियों ने फिर से इस ग्राउंड से हॉकी खिलाड़ी तैयार करने की सोच को आगे बढ़ाते हुए नगर हॉकी खिलाड़ी संघ बनाकर नन्हे बच्चों को प्रशिक्षण देना आरंभ किया है। संघ के अध्यक्ष उस्मान खान सचिव शेख मोइनुद्दीन, कोच मोइनुद्दीन के साथ रफीक खान ने यह बीड़ा उठाया है।
पहले भी हॉकी खिलाड़ियों का स्वर्ग रहा है बिलासपुर
किसी जमाने में बिलासपुर का यह पुलिस ग्राउंड हॉकी का नर्सरी था और एक बार फिर से इस नर्सरी में नन्हे हॉकी खिलाड़ियों की पौध तैयार की जा रही है। पिछले कुछ महीनों से कोच मोइनुद्दीन ने फिर हॉकी की नई पौध तैयार करने का बीड़ा उठाते हुए यह कोचिंग देना शुरू किया है।
एसएसपी ने किया उत्साहवर्धन
गुरुवार को खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने एसएसपी रजनीश सिंह पहुंचे थे। वह खिलाड़ियों का खेल देखकर खुशी से ओतप्रोत हो गए। उन्होंने बच्चों को कई नसीहतें दी। एसएसपी रजनेश सिंह ने खिलाड़ियों को बताया कि जीत और हार यह खेल का हिस्सा है, लेकिन खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि जिस तरह उनके सीनियर बिलासपुर सहित प्रदेश का नाम देश में रोशन कर चुके हैं इसी तरह खेल कर सभी बच्चों को फिर एक बार देश में बिलासपुर का नाम रोशन करना।
हॉकी किट का किया गया वितरण
नगर हॉकी संघ,बिलासपुर के द्वारा हॉकी किट वितरण समारोह आयोजित किया गया था जिसमें पुलिस ग्राउंड में समारोह के मुख्य अतिथि एसएसपी रजनेश सिंह ने हॉकी सिखने वाले लगभग 40 बच्चों को नई हॉकी,गेंद,जूता मोजा, टी शर्ट,हाफ पेंट आदि का वितरण किया। इस दौरान संघ के सदस्य सहित कार्यक्रम में वरिष्ठ के खिलाड़ी सैयद अनवारुल कादिर, राकेश शर्मा, किफायत उल्लाह, सैयद इंसान अली, मुस्ताकउद्दीन, हरिशंकर शाह, शेख रजीउद्दीन, सैयद इस्तफाक अली, मिर्जा जुल्फिकार भुट्टो भाई, आबिद हुसैन,उस्मान खान,सुलतानउद्दीन,इक़बाल कादिर, रफीक खान,कैलाश रजक,अशफाक अली, सय्यद जावेद अली, राहुल रजक, आकाश ताम्रकार, समीरउल्लाह,ओमकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन मजहर खान ने किया और आभार भारत शेख मोइनुद्दीन ने किया।


